कानपुर नगर के चौबेपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

SHARE:

कुलदीप कुमार संवाददाता बिल्हौर

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
अपराध नियंत्रण और ऑपरेशन सुदर्शन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूट और नकबजनी में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। नकबजनी के अभियुक्तगण हुए
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश (23 वर्ष) निवासी मुंहपोछा, थाना शिवराजपुर और श्याम जी उर्फ गोविंदा (22 वर्ष) निवासी सम्भलपुर, थाना चौबेपुर के रूप में हुई है।
नकबजनी के अभियुक्तगण हुए गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों को बंसठी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान श्याम जी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चोरी के माल को बेचकर रखे गए 2250 रुपये बरामद हुए। वहीं आकाश के पास से एक जिंदा कारतूस और 2220 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा कुल 9 सिलेंडर भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
नकबजनी के अभियुक्तगण हुए गिरफ्तार, दोनों अभियुक्तों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
सं0 19 लुट व नकबजनी के अभियुक्तगण हुए
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में चौबेपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई