कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया, उप-स्वास्थ्य केन्द्र नरसिहगढ का औचक निरीक्षण

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के द्वारा आज 02 मई को उप-स्वास्थ्य केन्द्र नरसिहगढ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण द्वौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र मे उपलब्ध रिकार्ड एवं व्यावस्थाओं, साफ-सफाई, दवाईयों की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्टाफ की उपस्थिति का अवलोकन किया गया एवं जिसमें संस्था की व्यवस्था संतोषजनक पाये जाने पर कलेक्टर द्वारा स्टाफ की प्रशंसा की गई।

            निरीक्षण में पाया गया कि उप-स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिमाह 350 से 400 ओ.पी.डी. एवं प्रतिमाह 35 से 40 प्रसव हो रहे है, जिनके पीने के पानी की व्यावस्था और बेहतर करने हेतु कलेक्टर श्री यादव द्वारा डॉ. जतिन दुबे बीएमओ पथरिया को निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के अठ्या भी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment