मनेंद्रगढ़ जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न

SHARE:

सभी विषयों पर बनी सहमति,कुछ अन्य विंदु भी आए सामने,अध्यक्ष की सहमति से प्रस्ताव पास
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़
मनेंद्रगढ़ मुख्यालय में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रखे गये प्रस्तावों को अध्यक्ष की सहमति से सर्वसम्मति के साथ पारित किया गया वहीं कुछ नये सुझाव भी सामने आये जिन पर आगामी कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसी बीच जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र से एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर छिपछिपी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्राप्त हुआ है जो यहां की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन का प्रमाण है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रमाणन नहीं बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के हर नागरिक को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। एमसीबी जिले में इस दिशा में लगातार बेहतर कार्य हो रहा है जो सराहनीय है। आने वाले समय में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को इसी स्तर तक लाने का प्रयास किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार सुदृढ़ हो रही हैं। NQAS प्रमाणन से यह सुनिश्चित होता है कि केंद्र में मरीजों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। इस उपलब्धि में जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, सहायक नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, सुश्री लक्ष्मी रजक, ब्लॉक NQAS टीम एवं आरोग्य मंदिर छिपछिपी के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment