भेड़ीकोना की बेटी दुनीसा साहू ने प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह, गांव में खुशी की लहर

SHARE:

जिला ब्यूरो चीफ हलधर साहू

सक्ती। जिले के भेड़ीकोना गांव की प्रतिभाशाली छात्रा दुनीसा साहू ने अपनी कठिन मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 96.40% अंक प्राप्त कर प्रदेश के टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने जिले, गांव और पूरे साहू समाज का नाम रोशन किया है।
दुनीसा साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद की छात्रा हैं। उनकी इस शानदार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि सच्ची लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने अथक परिश्रम से यह मुकाम हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू जी, जिला उपाध्यक्ष कमल साहू जी एवं राकेश साहू जी सहित साहू समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने एक साथ दुनीसा साहू के निवास पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, मिठाई खिलाकर खुशी साझा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
सम्मान समारोह के दौरान घर का माहौल बेहद भावुक और गौरवपूर्ण रहा। परिजनों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। समाज के लोगों ने दुनीसा की इस उपलब्धि को पूरे साहू समाज की उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
माता कर्मा की कृपा दुनीसा साहू पर सदैव बनी रहे और वे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छूती रहें।
🚩 जय माँ कर्मा 🚩
“समर्पण और मेहनत से हर सपना साकार हो सकता है!”

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment