केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। नगर के एकमात्र अतिप्राचीन श्री नरसिंह मंदिर में लोहार सुतार जुना गुजराती पांचाल समाज द्वारा भगवान श्री नरसिंह का प्रकटोत्सव वैशाख सुदी 14, गुरूवार को मनाया गया इसमें निम्न कार्यक्रम किये गये। प्रातः भगवान का अभिषेक, पूजन, हवन एवं सायंकाल महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण किया गया। पश्चात् सम्पूर्ण समाज एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने अन्नकुट भोजन गृहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष शिवनारायण पांचाल एवं समाज के वरिष्ठ शंकरलाल मण्डोरा, मोहनलाल पांचाल, कैलाश पांचाल, नागेश्वर पांचाल, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ पांचाल, सचिव सत्यनारायण पांचाल, मांगीलाल पांचाल, उपाध्यक्ष राधेश्याम पांचाल, कैलाश मण्डोरा, हुक्मीचन्द्र पांचाल, बाबुलाल असोडिया कार्तिक मंडोरा एवं नवयुवक मण्डल के कैलाश पांचाल, संतोष पांचाल, अशोक पांचाल, धर्मेन्द्र पांचाल, संजय पांचाल, सत्यनारायण पांचाल आदि एवं समाज की महिला मण्डल ने भी सहभागिता की। यह जानकारी मंदिर के पुजारी पंडित सत्यनारायण रावल द्वारा दी गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







