आधी रात ‘हरिओम मोबाइल’ पर सेंध, दुकानदार की सतर्कता से चोरों के मंसूबे फेल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रिपोर्टर योगेंद्र तोमर
मोबाइल नंबर 96910 40570

पोरसा।शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच शनिवार देर रात एक बड़ी घटना टल गई। पोरसा-अंबाह रोड स्थित “हरिओम मोबाइल” दुकान पर तीन युवकों ने आधी रात सेंधमारी की कोशिश की, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हरिओम शर्मा (27), पुत्र किशनलाल शर्मा, निवासी शारदा गार्डन के पीछे, पोरसा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मोबाइल दुकान नागाजी स्कूल के पास स्थित है। वे 2 मई की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
रात करीब 2 बजे एक कार्यक्रम से लौटते समय जब वे दुकान के सामने से गुजरे, तो देखा कि तीन युवक शटर का ताला तोड़ रहे हैं। शक होने पर उन्होंने तुरंत आवाज लगाई, जिससे घबराकर आरोपी मौके से भाग निकले।
जांच में पाया गया कि दुकान का ताला टूटा हुआ था, लेकिन अंदर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। आरोपियों ने चोरी का प्रयास जरूर किया, लेकिन पकड़े जाने के डर से वारदात अधूरी छोड़नी पड़ी। फरियादी ने बताया कि वे आरोपियों को पहचानते हैं, जो पहले भी दुकान पर आते-जाते रहे हैं।
घटना की सूचना देर रात होने के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। अगले दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने जितेंद्र तोमर, विष्णु तोमर और विपिन तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर में चोरी की बढ़ती वारदातें चिंता का विषय
पिछले कुछ दिनों में पोरसा शहर में चोरी और सेंधमारी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है।
अंबाह रोड पर “पुजारा मोबाइल शॉप” का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
पंजाब बैंक के ताले को भी इसी तरह निशाना बनाया गया
धनेटा रोड पर कुछ समय पहले दो स्थानों से लाखों के जेवरात चोरी
अटेर रोड भरोसी बाली गली के पास मकान में सेंध लगाकर सोने के जेवर और रूपये पार कर दिए थे,,

चोरों के हौसले बुलंद, लेकिन एक जागरूक दुकानदार ने बचा ली अपनी लाखों की पूंजी,,,,

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई