मंदसौर। जिले के तुर्किया गांव में आयोजित मुंडन कार्यक्रम के दौरान परोसे गए भोजन के बाद अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया।
नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजेन्द्र पंवार के अनुसार, करीब 8 से 10 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। इनमें से 3 से 4 महिलाओं का इलाज तुर्किया गांव में ही चल रहा है, जबकि अन्य को पिपलियामंडी और मंदसौर के अस्पतालों में भेजा गया है।
पीड़ितों को उल्टी और दस्त की शिकायत है। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है और किसी के गंभीर होने की सूचना नहीं है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







