संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से किए फरियादी के घर से चुराए हुए सोने-चांदी के आभूषण कीमती लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये के व विभिन्न देशों की विदेशी करन्सी के 10 नोट व 02 सिक्के कीमती लगभग 01 लाख व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटर साइकल कीमती लगभग 1,50,000/- रुपये को किया जप्त
प्रकरण में कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 14,00,000/- रुपये
सुना घर देख कर दोनों ने दिया था चोरी की घटना को अंजाम
पुलिस के फील्ड दक्षता से हुआ चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस टीम ने दिन रात लगभग 150 कैमरों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले
चोरी का खुलासा होने पर फरियादी ने किया पुलिस का सम्मान किया आभार व्यक्त
गिरफ्तारशुदा आरोपी मोहित उर्फ डेबू पर पूर्व से चोरी का मामले है दर्ज एवं दूसरे आरोपी बालू उर्फ बाला पर थाना बलवाड़ा पर अपहरण, लूट व मारपीट के मामले में है आरोपी
थाना सनावद की पुलिस टीम ने ग्राम खंगवाडा में सुने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर 0l2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया 24 अप्रैल को फरियादी धर्मेंद्र निवासी ग्राम खंगवाडा ने थाना सनावद पर सूचना दी कि विगत कुछ दिनों से वो अपने परिवार के साथ जब इंदौर में था उनका ग्राम खंगवाडा का घर खाली था तब पड़ोसी द्वारा सूचना मिलने पर सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर अंदर घुसते दिखाई दिए। दिनांक 23 अप्रैल को इंदौर से ग्राम खंगवाडा के घर आकर देखने पर उनके घर की अलमारी के ताले टूटे मिले और उसमें से सोने-चांदी के आभूषण व विदेशी करन्सी के कुछ नोट नगदी गायब थी । जिससे ज्ञात हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति हमारे घर से सोने चांदी के आभूषण चुरा कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सनावद पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा रात्रि में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम से पुलिस टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने के लिए निर्देशित किया गया था।
गठित पुलिस टीम के द्वारा फरियादी के घर एवं आसपास के आने जाने वाले सभी के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया । जिसमें पुलिस टीम के द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त संदेहियों को चिह्नित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय स्तर पर मुखबिरों को भी सक्रिय कर सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे संदेही व उक्त चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया ।
परिणामस्वरूप पुलिस टीम को विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि चोरी के सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे चोरी के आरोपियों का हुलिया मोहित उर्फ छोटा डेबु एवं बालु उर्फ बाला बामनिया से काफी मिलता जुलता है । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल संदेही मोहित उर्फ छोटा डेबु एवं बालु उर्फ बाला बामनिया को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ की गई जिसमें दोनों ने उक्त चोरी को कारित करना स्वीकार किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी मोहित उर्फ छोटा डेबु एवं बालु उर्फ बाला बामनिया के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका जिसमें सोने चांदी के आभूषण कीमती लगभग 11 लाख रुपए. 50 हजार रुपए के व विभिन्न देशों की विदेशी करन्सी के 10 नोट व 2 सिक्के कीमती लगभग 1 लाख व घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटर साइकल कीमती लगभग 1,50,000/- रुपये कुल मशरुका कीमती लगभग 14,00,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
प्राथमिकी पूछताछ में आरोपी मोहित उर्फ छोटा डेबु ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गोगावां में दुकानों के शटरों के ताले तोड़कर कर चोरी की घटना करना भी बताया है जिसपर आरोपी का पुलिस रिमान्ड लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी ।
आरोपियों का पुलिस रिकार्ड खंगालने एवं आइसीजीएस पर चेक करने पर पूर्व में भी प्रकरण दर्ज होना पाए गए है ।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम
मोहित उर्फ डेबू पिता भुवानसिंग डावर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सैनिक नगर डेहरी बैडिया
बालू उर्फ बाला पिता मुन्नालाल बामनिया उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम निमोनी गोगावां
गिरफ्तारशुदा आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड
मोहित उर्फ डेबू पिता भुवानसिंग डावर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सैनिक नगर डेहरी बैडिया थाने पर विभिन्न धाराओं में पांच अलग अलग मामले दर्ज है।
वहीं बालू उर्फ बाला पिता मुन्नालाल बामनिया उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम निमोनी गोगावां के खिलाफ बलवाड़ा थाने में मामला दर्ज है।
एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में एसआई सुरेंद्र पंवार, एएसआई संदीप कुशवाह, आबिद शेख, प्रधान आरक्षक रविंद्र चौहान, राजेंद्र चौहान, आरक्षक राजीव गुर्जर, विनोद गौड, सरदार, श्रीकृष्ण बिरला, कैलाश सागरिया, योगेश शर्मा, रामदास, रोहित पटेल, इसराम का योगदान रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







