लाड़ली लक्ष्मी उत्सव परियोजना स्तरीय कार्यक्रम शमशाबाद में आयोजित उत्कृष्ट कार्य हेतु लाडली बालिकाओं को महिला बाल विकास विभाग द्वारा सम्मानित किया गया

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद शमशाबाद के सीएमओ श्री अनिल विदुवा जी द्वारा मां सरस्वती पूजन कर गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ। श्री ए.डी .डंगवाल परियोजना अधिकारी द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाओं की जानकारी एवं योजना के उद्देश्य एवं महत्व के संबंध में बताया गया।
लाड़ली बालिकाओं द्वारा लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम पर आयोजित रंगोली तैयार की गई। कार्यक्रम में श्रीमती कमला पवार पर्यवेक्षक द्वारा कन्याओं का पूजन किया गया एवं बालिका शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बालिकI नव्या सोनी द्वारा उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को अपनी सुरक्षा कैसे की जाए, इसके लिए ताइक्वांडो का प्रदर्शन करके बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन किया गया। लाडली मेधावी बालिका कुमारी सिया सोनी जिसके द्वारा इस वर्ष 12वीं में टॉप किया गया है शमशाबाद नगर के सीएमओ सर द्वारा पुरस्कार देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम में श्रीमती मिथिलेश बिलालI पर्यवेक्षक द्वारा अन्य लाडली बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सपना रैकवार पर्यवेक्षक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी गई। अंत में श्रीमती सपना रैकवार पर्यवेक्षक शमशाबाद द्वारा उपस्थित अतिथियों बालिकाओं का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में श्री बकुल रैकवार सहायक ग्रेड 3 श्री योगेंद्र विश्वकर्मा ऑपरेटर एवं सभी पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment