दैनिक केसरिया हिंदुस्तान गंजबासौदा
गंज बासौदा — पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय गंजबासौदा की हैंडबॉल टीम ने ग्वालियर में संपन्न रीजनल स्पोर्ट्स मीट में स्वर्ण पदक जीता । आज विजेता टीम इंटरसिटी एक्सप्रेस से गंजबासौदा वापस आई ,इस अवसर पर टीम का ढोल ढमाको,फूल मालाओं तथा आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया ।
विद्यालय में संदीप राजावत कोच, दिव्या पांडे एवं अपूर्वा प्रभारी शिक्षक, के मार्गदर्शन में दक्षिता शर्मा कप्तान, हर्षिता सिंह, भार्गवी गुर्जर, ऋषिका दांगी, रितालया सक्सेना, अनुश्री दुबे, चारु राजपूत, वेदांती शर्मा, काव्या दिवाकर, मानसी विश्वकर्मा, लीना अहिरवार, एंजेल जैन की टीम ने इंदौर को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
इसके पश्चात टीम एसडीएम अनुभा जैन के कार्यालय पहुंची जहां एसडीम द्वारा सभी बालिकाओं का पुष्पहार एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य, कोच एवं प्रभारी शिक्षिकाओं सहित पूरे विद्यालय परिवार ने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







