जिला स्तरीय ‘मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ का सफल आयोजन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से सिंधी क्षेत्र विदिशा

विदिशा..आज दिनांक 02 मई 2026 को शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी विनिता लोढ़ा एवं सहायक संचालक विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य सुनीता दांगी, विद्यालय की प्राचार्य दीप्ति शुक्ला, परियोजना अधिकारी संजय सिंह, शासकीय आईटीआई की प्राचार्य कविता रघुवंशी, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक कृतिका व्यास, संतोष रघुवंशी,उमेश साहू सहित विभागीय पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया। सहायक संचालक विवेक शर्मा द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में अब तक 95,000 से अधिक बालिकाएं योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। साथ ही 45,890 बालिकाओं को 15.22 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है तथा कॉलेज में प्रथम एवं अंतिम वर्ष में प्रवेश लेने वाली 640 बालिकाओं को 79 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि ‘यूनिपे’ के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की गई है।

कार्यक्रम में आईटीआई प्राचार्य कविता रघुवंशी द्वारा बालिकाओं एवं अभिभावकों को कौशल शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। वहीं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने स्कूल शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का संचालन लाड़ली बालिका अदिति मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने गीत, भजन एवं राष्ट्रगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नवीन पंजीकृत बालिकाओं को आश्वासन पत्र वितरित किए गए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई