SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव:-छिंदवाड़ा पांढुर्ना सांसद बंटी विवेक साहू ने हार्ट कैंसर पीलिया सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित 7 जरूरतमंद मरीजों को 3 लाख की 80 हजार की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता दी है यह आर्थिक सहायता राशि मिलने पर 7 जरूरतमंद मरीजों का नागपुर और छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा!
सांसद साहू के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान मद से छिंदवाड़ा के ग्राम पिपरियाबिरसा निवासी दीपक/अतरलाल उईके काे 50 हजार जिनका इलाज नागपुर के अस्पताल मे होगा वहीं परासिया निवासी देवेन्द्र यादव काे ₹70 हजार सॊनपुर जागिर निवासी रविशंकर/लुसुआ यादव काे ₹ 50 हजार छिंदवाड़ा निवासी अजीन्दर /रविन्द्र कौर काे ₹30 हजार जमकुंडा निवासी संजय बाबूलाल भारती काे ₹65 हजार चौरई निवासी दीपक/राेहन कहार काे ₹40 हजार अमरवाड़ा निवासी सुकदास/विष्णु धुर्वे काे ₹75 हजार की राशि दी है इन 6 मरीजों का इलाज छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में होगा पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव सांसद बंटी विवेक साहू का आभार माना!
उक्त जानकारी आशीष कटकवार पीआरओ सांसद कार्यालय परासिया रोड छिंदवाड़ा ने दी!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई