श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में जनगणना का प्रथम चरण शुरू हो गया है, प्रथम चरण में 01 मई से 30 मई तक मकानों के सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए एचएलबी गठित कर प्रगणक और सुपरवाईजर नियुक्त किये गये है।
एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा एवं तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा द्वारा इसी क्रम में आज फील्ड में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे कार्यो का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मठेपुरा, ग्वाडी, रायपुरा आदि ग्रामों में प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
उल्लेखनीय है कि जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल मोड में किया जा रहा है, इसके लिए प्रगणकों द्वारा एप डाउनलोड किये गये है तथा एप के माध्यम से गणना का कार्य किया जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







