नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। जिला पंचायत वार्ड 03 के अंतर्गत आज सीहोर में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी बेटियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया गया एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्रा प्रेक्षा बनवैया का सम्मान किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखलेश राय जी (समाजसेवी) एवं विशेष अतिथि के रूप में हितेश चौधरी जी (IPS) उपस्थित रहे।
इस दौरान अन्य अतिथि के रूप मे सीएसपी अभिनंदना शर्मा, अनुशा राठौर, पार्षद विशाल राठौर, डॉ. पुष्पा कन्नौजिया , कपिल परमार, यशिका सरकार, अजय ठाकुर एवं सचिन पंचाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मानित बेटियों ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के आयोजक टीम हरीश गुड्डू चौधरी (HGC) के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हरीश चौधरी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सम्मान ही समाज की सच्ची प्रगति का आधार है, और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि हर बेटी को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







