बडौदाराम वेयरहाउस पहुंचे एसडीएम, गेहूं उपार्जन का लिया जायजा जिले में अभी तक 32 हजार 997 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य जारी है, श्योपुर जिले में अभी तक 32 हजार 997 मैट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है।
एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा द्वारा आज बडौदाराम वेयरहाउस पहुंचकर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयरहाउस बडौदाराम में 6 सहकारी समितियों द्वारा खरीदी का कार्य किया जा रहा है। एसडीएम श्री मीणा द्वारा बडौदाराम वेयरहाउस पर गेहूं खरीदी के संबंध में की जाने वाली पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा सर्वेयर और किसानों से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने खरीदी केन्द्र पर छाया, पानी, मेडिकल किट आदि मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी लिया। उल्लेखनीय है कि वेयरहाउस बडौदाराम पर 6 प्राथमिक सहकारी समितियों क्रमशः दांतरदा, जावदेश्वर, तलावदा, मानपुर, गुरनावदा एवं सोठवा द्वारा खरीदी का कार्य किया जा रहा है।
श्योपुर जिले में 33 सोसायटियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर अभी तक 32 हजार 997 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है तथा 26 हजार 163 मैट्रिक टन गेहूं का परिवहन गोदाम एवं वेयरहाउस में कर दिया गया है। रेडी टू परिवहन का प्रतिशत 97.38 है तथा 12 हजार 448 स्लॉट की बुकिंग हो चुकी है। श्योपुर जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के लिए किसानों को अभी तक 62 करोड 94 लाख 29 हजार 850 रूपये का भुगतान कर दिया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment