भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा | रीवा जिले के अमवा गांव में 100 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रास्ता खुलवाने पहुंचे ग्रामीणों के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार्रवाई में देरी से नाराज ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर चोरहटा थाने पहुंचे।
रास्ता खोलने गए तो हुआ हमला
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का 100 साल पुराना सार्वजनिक रास्ता कुछ लोगों ने कब्जा कर बंद कर दिया है। जब ग्रामीण रास्ता खोलने पहुंचे तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
थाने पहुंचे पीड़ित ग्रामीण
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों के साथ चोरहटा थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे दबंगों के हौसले बढ़ गए। कार्रवाई में देरी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
प्रशासन से न्याय की मांग
पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से सार्वजनिक रास्ते से कब्जा हटवाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







