कराहल में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कराहल के सभागार में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत कराहल की अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाइ आदिवासी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान 06 बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ प्रदान करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदाय किये गये। इस अवसर पर सीईओ जनपद श्री राकेश शर्मा, प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती सुषमा सोनी सहित सुपरवाईजर और आंगनबाडी कार्यकर्ताएं तथा मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में लाभान्वित हो रही बालिकाएं उपस्थित रही।
लाडली लक्ष्मी उत्सव के दौरान योजना में लाभ लेकर अपनी पढाई कर रही बालिकाओं द्वारा अपने अनुभव सांझा किये गये। इस अवसर पर पिंकी आदिवासी पुत्री श्री गोपाल आदिवासी ने बताया कि इस योजना के माध्यम से उन्हें पढाई में आगे बढने में काफी सहायता मिली, उन्होंने कहा कि योजना के तहत कक्षा 6 में पहुंचने पर उन्हें 2 हजार तथा कक्षा 9 में 4 हजार और कक्षा 11 में पहुंचने पर 6 हजार रूपये की राशि मिली है, इससे उन्हें पढाई करने में मदद मिली।
इसी प्रकार कराहल की काव्या सेन पुत्री श्री रिकूं सेन ने बताया कि अभी वह कक्षा 12 की छात्रा है, लाडली लक्ष्मी योजना में शामिल होने से उन्हें कक्षा 6, कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रोत्साहन राशि मिली, जो उनकी पढाई को जारी रखने में काफी मददगार साबित हुई। पारोंद निवासी रिंकी यादव पुत्री श्री गिर्राज यादव ने बताया कि योजना अंतर्गत उन्हें विभिन्न कक्षाओं में पहुंचने पर आर्थिक मदद प्राप्त हुई, कॉलेज में एडमिशन पर भी उन्हें साढे बारह हजार की राशि मिली है। इस प्रकार से यह योजना बेटियों को पढने और आगे बढने में कारगार साबित हो रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिका हिमांशी (माता-पिता किरण, भरत) आचार वाला सहराना, लावन्या (माता-पिता नीति, दीपक) उधमपुरा, आशी (माता-पिता उर्मिला, आाकाश) उधमपुरा, शिवानी (माता-पिता नीताशा, युवराज) सुखाखारा, रूबी (माता-पिता सरोता, दिलबोग) सुखाखारा, निधि (माता-पिता दिलबर, जुगराज) इन्द्रा कॉलोनी कराहल को 1 लाख 18 हजार रूपये की राशि के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment