SHARE:

आलोट: नगर के विक्रम सिंह राव क्रिकेट मैदान पर खेल प्रेमियों का उत्साह अपने चरम पर रहा। समाजसेवी वसीम लाला द्वारा स्वर्गीय असलम खान ‘कल्लू लाला’ की स्मृति में आयोजित आरके ट्रॉफी आलोट प्रीमियर लीग (APL) सीजन-7 का सफल समापन हुआ। 10 दिनों तक चली इस रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 10 प्रमुख टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबले का रोमांच
प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला प्रजापत किंग्स और मंत्री इलेवन के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रजापत किंग्स ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम के स्टार बल्लेबाज वसीम पिपलोदा और नन्नू आलोट ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। इनकी बेहतरीन पारियों की बदौलत प्रजापत किंग्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 144 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंत्री इलेवन की टीम दबाव में नजर आई। प्रजापत किंग्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने मंत्री इलेवन 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर मात्र 101 रन ही बना सकी और खिताबी मुकाबले से दूर रह गई।
वसीम लाला द्वारा विजेता प्रजापत किंग्स को 71,000 रुपए व ट्रॉफी व उपविजेता मंत्री इलेवन को 41,000 रूपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया !
समाजसेवी वसीम लाला ने बताया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और एकता को भी बढ़ावा देता है। यह आयोजन स्वर्गीय असलम खान की याद को चिरस्थायी बनाए रखने का एक प्रयास है।
समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता को एबी आजम और उनकी पूरी टीम ने सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाया।
इस दौरान न.पा. उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी,पार्षद पवन शर्मा,शाहनवाज़ुद्दीन शेख झिरनिया,इमरान लाला ताजपुर,शेर दिल लाला नागदा, आबिद लाला,राजेश प्रजापत, विजय वेद,अनिल भरावा, दिनेश कोठारी,आबिद लाला जावरा, सहित कई अतिथियों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत