अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ने मनाया मजदूर दिवस

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा, मध्य प्रदेश – अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद “श्री शीतल नाथ शाखा विदिशा” किले अंदर द्वारा आज मजदूर दिवस मनाया गया। प्रवक्ता सुप्रिया जैन ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के द्वारा मजदूर लोगों को कपड़े वितरित किए गए और खाने की सामग्री वितरित की गई।मंडल के सभी सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में कपड़े एकत्रित कर सभी मजदूर वर्ग जिसमें महिला,पुरुष,बच्चों आदि के वस्त्र वितरित किये गए।सर्व प्रथम शीतलधाम,नीमताल आदि स्थानों पर जरुरतमंद मजदूरों को वस्त्र एवं खानपान की वस्तु वितरित की।
इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष रानू जैन “लश्करी” ने किया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मजदूरों के अधिकारों और उनके योगदान का सम्मान किया गया।
यह दिन मजदूरों के 8 घंटे काम करने के अधिकार के लिए 1886 में शिकागो में हुए आंदोलन की याद दिलाता है। यह उनके योगदान का सम्मान करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई