शुजालपुर में 2 मई को भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव, वाहन रैली व शोभायात्रा

SHARE:

दैनिक कैरियां हिंदुस्तान शुजालपुर
मुकेश पांचाल

शुजालपुर। भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव के अवसर पर नगर में 2 मई, शनिवार को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रमों की शुरुआत दोपहर 2 बजे रायंकनपुरा स्थित हनुमान मंदिर से वाहन रैली के एकत्रीकरण के साथ होगी। इसमें दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 5 बजे चोबे स्कूल मंडी से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।
पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी पं. प्रवीण जोशी ने बताया कि शोभायात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। वामा मंडल, युवा एवं वरिष्ठजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, बैंड-बाजे एवं भक्ति संगीत के साथ अनुशासित रूप से आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाओं के सम्मान का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समापन सामूहिक प्रसादी वितरण के साथ होगा।
आयोजन समिति ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को गरिमामय बनाने की अपील की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment