दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2026 में बाढ़ से निपटने हेतु बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हुई संपन्न। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं कार्ययोजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, तटबंधों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, नावों एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, राहत शिविरों की व्यवस्था तथा खाद्यान्न, पेयजल एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनपद/क्षेत्र में बाढ़ की संभावनाओं का विस्तृत आकलन किया गया तथा पूर्व वर्षों के अनुभवों के आधार पर तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक संसाधन जैसे नाव, राहत सामग्री, दवाइयाँ एवं आपातकालीन उपकरण समय से उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां पर पूर्व से ही आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया हेतु कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने तथा आमजन को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी संचार प्रणाली विकसित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत किया जाए, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सकीय टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सतर्कता बरतने एवं अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता अपर खण्ड आगरा नहर मथुरा नवीन कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आदेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







