रक्तदान शिविर में 8000 रक्त यूनिट का आंकड़ा किया पार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा से पूर्व आज एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ रामगोपाल शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर रामगोपाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।” उन्होंने सभी विप्र बंधुओं से 3 मई को निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महासचिव बंसीलाल शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को उनके इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। महिला जिला अध्यक्ष भावना शर्मा व
शिविर के संयोजक विनोद दीक्षित ने बताया कि “मथुरा में रक्तवीरों के सहयोग से हमारी समिति द्वारा रक्तदान का आंकड़ा 8000 पार कर लिया गया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।” ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और आगे भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि इस शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर रमाकांत गोस्वामी, श्याम शर्मा, के.के. शर्मा, अभिषेक सैनी, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, ममता शर्मा, गुंजन शर्मा सहित कई लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत