दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/पालेन्द्र सिंह
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा बीती रात्रि जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। जारी सूची के अनुसार कोसी, छाता, नौहझील और जैंत सहित कई थानों में थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
प्रेस नोट के अनुसार निरीक्षक कमलेश सिंह को छाता से कोसीकलां भेजा गया है, जबकि निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी को जैंत से छाता का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक जगदंबा सिंह को मॉनिटरिंग सेल से हटाकर नौहझील थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक अरविंद निर्वाल को पुलिस लाइन से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी फेरबदल करते हुए सोनू सिंह को नौहझील से जैत थाना अध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक प्रमोद कुमार को अपराध शाखा जैंत से वृंदावन में अपराध द्वितीय का दायित्व दिया गया है, जबकि विवेक कुमार को जैंत से नौहझील स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक संजय कुमार को जैंत से कृष्णानगर चौकी (कोतवाली) भेजा गया है तथा विपिन तोमर को कृष्णानगर चौकी से जैत थाना भेजा गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को आगामी समय में बेहतर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







