दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार सायं होली गेट मंडल में महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के निर्देशानुसार आयोजित यह रैली भाजपा कार्यालय, जुबली पार्क से प्रारंभ होकर होली गेट तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जोरदार हुंकार भरी।
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। कार्यक्रम संयोजक ज्योति चतुर्वेदी ने कहा कि महिला जन आक्रोश रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करना है। जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश रैली भाजपा शहर कार्यालय, विकास बाजार से प्रारंभ होकर होली गेट तक निकाली गई। रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव,जिला उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक, जिला महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल,मंडल महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार, मंडल महामंत्री नितिन चतुर्वेदी, गुंजन शर्मा, भावना शर्मा, रचना पाठक, छाया रावत, नरेश शर्मा ‘बब्बू’, धर्मेंद्र चौधरी, टीटू आनंद, अंकित चौधरी, अभिषेक चतुर्वेदी, कृष्णा चतुर्वेदी, राजू शर्मा, अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







