आबकारी टीम का बड़ा एक्शन: 283 पेटी अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर प्रान्तीय अवैध विदेशी शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से कुल 283 पेटी शराब (2526.12 लीटर) बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
आबकारी निरीक्षक निहान्त यादव के नेतृत्व में टीम छटीकरा क्षेत्र में अवैध शराब की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मथुरा-दिल्ली नेशनल हाईवे-19 पर कृष्णा वैली के सामने संदिग्ध टाटा ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में हरियाणा में बिक्री हेतु अनुमन्य भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई बरामद शराब में मैक डॉवेल्स ब्रांड की 51 पेटी बोतल, 58 पेटी हाफ व 18 पेटी क्वार्टर, तथा रॉयल स्टैग ब्रांड की 116 पेटी हाफ व 40 पेटी क्वार्टर शामिल हैं। ट्रक से संबंधित टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल भी मिले, जो फरीदाबाद (हरियाणा) स्थित एक कंपनी के नाम पर पाए गए पुलिस के अनुसार, ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन मालिक रामविलास निवासी नागालैंड/फरीदाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना जैत पर मु0अ0सं0 337/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस व आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment