कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक

SHARE:

रिपोर्ट धीरज वाघेला थांदला

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बुधवार को जिले के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।बैठक में जिले के विभिन्न डीजे संचालकों द्वारा अपने रोजगार की निर्भरता को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित समय-सीमा एवं कम डेसीबल स्तर पर डीजे संचालन की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग रखी गई कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि वर्तमान में डीजे संचालन पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रतिबंध लागू है। उन्होंने कहा कि डीजे संचालकों की मांगों एवं समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। साथ ही, डीजे संचालन से प्रभावित एवं आपत्ति जताने वाले वर्ग की भी बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना जाएगा। दोनों पक्षों की बातों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संतुलित एवं व्यवहारिक समाधान के प्रयास किए जाएंगे।पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में डीजे संचालन पर लागू प्रतिबंध का पूर्णतः पालन किया जाना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार का उल्लंघन नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि डीजे संचालकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने एवं समाधान के लिए यह संवाद आयोजित किया गया है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा जनसंवाद एवं चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा।बैठक में अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, डिप्टी कलेक्टर महेश बडोले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला भास्कर गाचले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर अवनधती प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में डीजे संचालक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment