स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर नगर पालिका में रणनीतिक बैठक आयोजित.

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंज बासौदा — नगर पालिका परिषद में आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अध्यक्ष समिति अनिल शशि यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) रवि प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुई।
इस अवसर पर स्वच्छता अधिकारी धीरज मीना, अभिषेक श्रीवास्तव, इंजीनियर मोहिनी कोरी सहित सभी दरोगा एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अध्यक्ष समिति अनिल शशि यादव द्वारा सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अध्यक्ष एवं CMO ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूर्ण जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएंगे तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देकर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment