राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक ने किया जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण

SHARE:

आगर-मालवा, 30 अप्रैल। शासन निर्देशानुसार राज्य स्तर से जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अनिल पंवार, उपयुक्त विकास (राज्य कार्यालय प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण) द्वारा बुधवार को जिले में अभियान अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का पर्यवेक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री पंवार ने जनपद पंचायत नलखेड़ा एवं आगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमला, सेमली, धानियाखेड़ी एवं लसुड़िया गोपाल में संचालित जल संवर्धन कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही नगर परिषद नलखेड़ा में तालाब घाट के जीर्णोद्धार, बावड़ी की डिसिल्टिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।
पर्यवेक्षण के दौरान श्री पंवार ने तकनीकी अमले एवं संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत आगर से परियोजना अधिकारी मनरेगा डॉ. मनोज कुमार सिंह, सीईओ जनपद पंचायत नलखेड़ा श्री अभिषेक यादव, सहायक यंत्री श्री राहुल सौराष्ट्रीय, श्री एम.एस. हटीला, श्री सुमित जैन एवं श्री अमित पटवाल उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment