धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
जनगणना-2027 के
संबंध में जनगणना निदेशालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। बैठक में 1 मई से प्रारंभ होने वाली डोर-टू-डोर जनगणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा एवं समय-सीमा निर्धारित करते हुए दिशा निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में बताया गया कि प्रारंभिक तीन दिनों में प्रगणकों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर रफ लेआउट तैयार किया जाएगा तथा लेखन संबंधी कार्य संपादित किए जाएंगे। इसके साथ ही कार्य की चरणबद्ध प्रगति हेतु लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा लू एवं गर्मी से बचाव हेतु फील्ड कर्मचारियों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए फील्ड विजिट प्रातः अथवा सांय के समय करने तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।उक्त वीसी के दौरान विदिशा के एनआईसी वीसी कक्ष में उपस्थित कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अंशुल गुप्ता ने वीसी के उपरांत कहा कि जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक कार्य है तथा इसके सफल संचालन में सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इस कार्य को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित किया जाए।वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री अनिल कुमार डामोर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







