धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
नियम पालन पर सम्मान” हेलमेटधारी चालकों को गुलाब देकर किया प्रोत्साहित पुलिस अधीक्षक ने किया छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सम्मानित
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक विशेष हेलमेट चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न रहकर नागरिकों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी सुनिश्चित करना है।
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा जयस्तंभ चौराहे, गंजबासौदा क्षेत्र में ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित किए गए एवं हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले जागरूक नागरिकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी द्वारा डॉल्फिन स्कूल एवं अन्य स्कूलों में पहुंचकर छात्र – छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक विषय पर भाषण देने वाले टॉप 10 छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक, विदिशा द्वारा प्रमाण पत्र एवं पेन वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक छात्र-छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती शिखा भलावी, थाना प्रभारी बासौदा शहर निरीक्षक श्री संजय वेदिया, थाना प्रभारी बासौदा देहात निरीक्षक श्री मनोज दुबे, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री निरपत सिंह लोधी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे स्वयं की सुरक्षा हेतु दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन करें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







