स्व. राजेंद्र शेखर गुप्ता की पुण्यतिथि पर मेगा हेल्थ कैंप, 2500 मरीजों को मिलेगा लाभ

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी

निवाड़ी।शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय क्रमांक 01, निवाड़ी में 2 मई 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह स्वास्थ्य शिविर वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय राजेंद्र शेखर गुप्ता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
आयोजक एडवोकेट राजुल शेखर गुप्ता ने बताया कि शिविर में बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।
शिविर में पैथोलॉजी जांच, नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। हर वर्ष की तरह इस बार भी लगभग 2500 मरीजों के लाभान्वित होने की संभावना है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ लेने और इसकी जानकारी दूसरों तक पहुंचाने की अपील की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment