स्कूली बच्चों के वाजिब निवाले पर डाका डाल रहा था संचालक! स्व सहायता समूह संचालक एमडीएम का अनाज बेचते रंगे हाथों पकड़ाया

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- शासकीय एकीकृत विद्यालय तेलीवट में बच्चों के भविष्य और उनके पोषण के साथ खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है यहाँ मध्याह्न भोजन (MDM) के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे एक व्यक्ति को सरकारी अनाज की कालाबाजारी करते हुए ग्रामीणों और पंचों ने रंगे हाथों पकड़ा है!
घटना 16 अप्रैल गुरुवार के शाम के वक़्त कि है जहाँ ग्राम तेलीवट निवासी बलराम यदुवंशी जो शासकीय एकीकृत विद्यालय तेलीवट में स्व-सहायता समूह के माध्यम से मध्याह्न भोजन बनवाता है उसे स्कूल के लिए आवंटित सरकारी गेहूँ की बोरी बेचते स्व सहायता समूह संचालक को रंगे हाथ पकड़ा गया है!
ग्राम पंचायत तेलीवट के जागरूक पंचों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर इस पकड़ायी चोरी का एक संयुक्त रूप से पंचनामा तैयार किया है पंचों का आरोप है कि बलराम यदुवंशी नियमित रूप से एमडीएम के राशन की चोरी कर उसे बाजार में बेच देता है अनाज की इसी चोरी के कारण स्कूली बच्चों को सरकार द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार पर्याप्त और पौष्टिक भोजन नहीं मिल पा रहा है चोरी कर्ता बलराम यदुवंशी के द्वारा बच्चों के पोषण के अधिकार का हनन कर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है!आगे आरोपित है कि बच्चों के पेट को काटकर सरकारी राशन बेचना एक गंभीर अपराध है हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई बच्चों के हक पर डाका न डाल सके! इस शिकायती पंचनामे पर ग्राम पंचायत के कई ज़िम्मेदार सदस्यों ने हस्ताक्षर किए है जिनमे ज्ञानवती यदुवंशी (पंच) देवीलाल चरनलाल छोटो लाल मनोज यदुवंशी राजू यदुवंशी अनिता पहाड़े दयाराम बल्लू शामिल है आगे ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए मांग की है कि संबंधित स्व-सहायता समूह और संचालक के खिलाफ तत्काल उचित कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि मध्याह्न भोजन व्यवस्था में पारदर्शिता आ सके एवं दोषी व्यक्ति को सजा मिल सके!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment