उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय शतरंज कार्यशाला का हुआ समापन सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा ने बांटे प्रमाण पत्र बच्चों का किया उत्साहवर्धन

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |कलेक्टर श्री गौरव
बैनल के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चैस असोसिएशन सिंगरौली के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण कार्यशाला का आज गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा ने कार्यशाला में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विशेष चेस किट भी प्रदान की गई। बच्चों को संबोधित करते हुए सहायक कलेक्टर ने कहा कि वे इस किट और यूट्यूब जैसे डिजिटल माध्यमों की मदद से शतरंज की बारीकियां सीखें। उन्होंने ने कहा कि नियमित अभ्यास से न केवल खेल कौशल में सुधार होगा, बल्कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की वर्कशॉप और प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

समापन सत्र में सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा के साथ बच्चों ने अपने तीन दिनों के प्रशिक्षण अनुभव साझा किया । सहायक कलेक्टर ने बच्चों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि मानसिक विकास के लिए शतरंज के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस हेतु प्रतिदिन कम से कम एक मैदानी खेल भी अवश्य खेलें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज प्राप्त हुई किट का उपयोग वे अपने कौशल को निखारने में करें। अंत में, सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बच्चों को “ऑल द बेस्ट” कहा और कार्यशाला का विधिवत समापन हुआ।इस अवसर में सहायक संचालक कविता त्रिपाठी, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment