अमृत कलश कंपनी का एफएसएसएआई का ना रजिस्ट्रेशन ना पैकिंग दिनांक फिर भी दो रुपए का पानी पाउच प्रशासन सोया या सब सेटिंग है ?

SHARE:

अमृत कलश पानी पाउच का फैलता जाल, जनता की सेहत पर मंडराता खतरा

रविन्द्र सिंह पवैया दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9644811407
ग्वालियर। भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के लिए लोग जमकर पानी पाउचों का इस्तेमाल करते हैं। शादी, समारोह या धार्मिक आयोजनों में भी पानी पाउच थोक के भाव में मंगाकर लोगों को पिलाया जाता है। लेकिन अब सावधान हो जाइए क्योंकि आमतौर पर आपको विवाह समारोह और अन्य आयोजनों के दौरान पिलाया जाने वाला पानी आपको बीमार कर सकता है। बाजार से पाउच खरीदकर भी पानी तभी पिएं जब उस पर आपको पैकिंग की तारीख स्पष्ट नजर आए। दरअसल बाजार में प्रशासन की अनदेखी के कारण बिना मेन्युफैक्चरिंग डेट के ही पानी के पाउच धड़ल्ले से बिक रहे हैं। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बाजार में पानी पाउच की बिक्री भी बढ़ गई है। बाजार में बिकने वाले इस पाउच पर निर्माता कंपनी के नाम सहित ये हिदायत स्पष्ट अक्षरों में लिखी जा रही है कि पाउच पैकिंग तिथि के 1 माह तक ही पाउच का पानी अच्छा रहेगा। लेकिन पाउच पर कहीं भी पैकिंग की तारीख नहीं लिखी है। यानी अब उपभोक्ता के लिए इस पानी के शुद्घ होने का कोई पैमाना ही बाकी नहीं रह गया है। gwalior लिहाजा आमतौर पर उपभोक्ता बिना किसी जांच पड़ताल के ही इस पानी का उपयोग कर रहे हैं। यदि पानी काफी पुराना हुआ तो उपयोग करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य पर इस पानी का बुरा असर पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।शहर में पानी का पाउच बाहर से आता है। गर्मी के दिनों में इसकी खपत अच्छी खासी बढ़ जाती। जिसको मद्देनजर रखते हुए दुकानदारों द्वारा पाउच का पानी दो से तीन गुने अधिक दाम में बेची जा रही है जबकि पाउच पर अधिकतम मूल्य कम ही लिखा रहता है। जानकारी के अनुसार 60 नग वाली पानी पाउच की एक बोरी कीमत की थोक विक्रेता 40 रुपए मे खरीदकर दुकानदारों को 50 रिपए प्रति बोरी बेचते हैं। इस लिहाज से एक पाउच की कीमत करीब 84 पैसे पड़ती है लेकिन शहर के लगभग हर दुकान में एक पानी पाउच 2 रुपए बेची जा रही है लेकिन संबंधित विभाग का अभी तक इस ओर ध्यान हीं नही गया।पानी पाउचों पर मैन्युफैक्चरिंग व अवसान तिथि लिखना अनिवार्य है। साथ ही पाउच पर लिखे कीमत से अधिक दाम में बेचना गैरकानूनी है। अगर कोई दुकानदार इस तरह के पानी पाउच की बिक्री करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अगले अंक पर हम आपको इस विषय पर एक्सपर्ट की जानकारी देंगे

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई