कुबेरेश्वरधाम पहुंचे फ्लाइट बाबा, सादगी और दिव्यता की पहचान धाम

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सीहोर। सफेद पोशाक, शानदार काठी, और सफेद दाढ़ी वाले चहरे पर हमेशा रहने वाली मुस्कान उनकी सादगी की पहचान, हमेशा हवाई यात्रा करने वाले फ्लाइट बाबा जिला मुख्यालय स्थित कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचे और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट की। इस मौके पर विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में सादगी के साथ फ्लाइट बाबा का स्वागत किया। इस मौके पर चर्चा करते हुए कहाकि कुबेरेश्वरधाम देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। उन्होंने कहाकि हमारे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस कलियुग को अपनी कथाओं के बल से संदेश देकर शिवयुग में बदल दिया है। धाम पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कथाओं के बल से जब मनुष्य के भीतर से अहंकार, द्वेष और अज्ञानता कलयुग के लक्षण मिट जाते हैं, और वहां प्रेम, ज्ञान और करुणा का संचार होता है, तब ही सही मायनों में ‘शिवयुगÓ का उदय होता है। यह एक आंतरिक परिवर्तन है जो समाज को जागरूक और रचनात्मक बनाता है।
गौरतलब है कि फ्लाइट बाबा अनंत दास महाराज ने हाल ही में जयपुर, राजस्थान में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा में भाग लिया। अपनी अनूठी जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध, फ्लाइट बाबा हमेशा हवाई यात्रा करते हैं और पंडित श्री मिश्रा की कथाओं में भी उपस्थित होते हैं। वे अक्सर हवाई जहाज से यात्रा करते हैं, लेकिन सादगी में विश्वास रखते हैं।
सादगी की मिसाल फ्लाइट बाबा
धाम पर पहुंचे फ्लाइट बाबा का सम्मान करते हुए अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहाकि फ्लाइट बाबा सादगी की मिसाल है, जहां पर भी भंडारे, जरूरतमंद कन्याओं और अन्य दान पुण्य का कार्य होता है बाबा अपना संपूर्ण योगदान देते है। आधुनिक समय में एक ऐसे आकाश के संन्यासी के रूप में लिया जाता है, जिनका कोई निश्चित भौतिक आश्रम या घर नहीं है, बल्कि जो अपनी साधना और जीवन को चलते-फिरते हवाई यात्राओं के दौरान ही पूरा करते हैं। बाबा के बारे में प्रकाश डाले हुए पंडित श्री मिश्रा ने बताया कि अद्भुत कल्पना है, यह न किसी आश्रम में टिकते है, न किसी गु$फा में। उनका आश्रम एयरपोर्ट हैं,उनकी कुटिया फ़्लाइट की सीट और उनका मार्ग आकाश है। फ़्लाइट बाबा की प्रतिज्ञा भी अजीब है किसी भी देश, किसी भी शहर में एक दिन से ज़्यादा नहीं रुकना

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment