दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल
तिल्दा-नेवरा | 28 अप्रैल 2026
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा-नेवरा के खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा को एक लिखित शिकायत सौंपी गई है, जिसमें कुछ मीडिया कर्मियों पर भ्रामक समाचार प्रकाशित करने, बिना अनुमति अस्पताल परिसर में फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करने तथा मरीजों की गोपनीयता भंग करने के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि हाल ही में एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर में तथ्यात्मक रूप से गलत एवं भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की गई है। साथ ही पुराने फोटो के आधार पर संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
खंड चिकित्सा अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा अस्पताल परिसर के भीतर बिना किसी पूर्व अनुमति के फोटो और वीडियो बनाए गए, जो कि नियमों का उल्लंघन है। इससे न केवल अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि मरीजों की निजता (प्राइवेसी) का भी गंभीर उल्लंघन हुआ है।
अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को संवेदनशील बताते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है। “इस मामले में संबंधित पक्षों का पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है।” फिलहाल मामले की जांच जारी है, संबंधित पक्षों का पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है। जय जोहार सीजी न्यूज़ इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







