अंबाह में छात्र राजनीति में बड़ा बदलाव, एनएसयूआई को मिला नया नेतृत्व

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अम्बाह। अंबाह में छात्र राजनीति के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राष्ट्रीय छात्र संगठन ने
एनएसयूआई को नया चेहरा मिलते हुए ऋषभ शर्मा को अंबाह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे द्वारा की गई है, जिसमें रोहित गुधैनिया की अनुशंसा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। नियुक्ति के बाद आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ऋषभ शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति अपना भरोसा जताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऋषभ शर्मा के नेतृत्व में एनएसयूआई अंबाह में और अधिक मजबूत होगी तथा छात्र हितों के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment