मथुरा में 17 केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी

तीसरे दिन पहली पारी में 1576 ने छोड़ी परीक्षा, दूसरी पाली में 1553 ने नहीं दी परीक्षा
14 हजार 208 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 11 हजार 49 परीक्षार्थियों ने तीसरे दिन दी परीक्षा
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स पदों पर इनरोलमेंट-2025 परीक्षा तीसरे दिन जिले के 17 केन्द्रों पर शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहीं। सभी परीक्षार्थियों के आधार कार्ड देखकर, वायोमैट्रिक जांच के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कराया गया। सोमवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में 14 हजार 208 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 11 हजार 79 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 3129 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। सोमवार को तीसरे दिन प्रथम पाली की परीक्षा 17 परीक्षा केन्द्रों पर हुई, जिसके लिए कुल 7104 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5528 ने परीक्षा दी। 1576 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। इस तरह प्रथम पाली में 77.81 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में कुल 7104 परीक्षार्थियों में से 5551 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1553 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। इस तरह 78.14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन दिन हुई परीक्षा में पंजीकृत 42 हजार 624 परीक्षार्थियों में से 33 हजार 304 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 9330 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सोमवार को भी परीक्षा केन्द्र के अंदर परीक्षार्थियों को जूते मोचे पहनकर जाने नहीं दिया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment