अस्मिता खेलो इंडिया टूर्नामेंट में रतनलाल स्कूल की छात्राओं ने मारी बाज़ी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। विगत 25-26 अप्रैल तक अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मथुरा में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता टूर्नामेंट में रतनलाल स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इसमें विद्यालय की दो टीमों ने प्रतिभागिता की जिसमें टीम ए की नौ छात्राओं ने गोल्ड मैडल प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और जिलों की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने भाग लिया, लेकिन रतनलाल स्कूल की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना के बल पर सभी को पीछे छोड़ दिया। छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कई मुकाबलों में निर्णायक जीत दर्ज की। उनके खेल में आत्मविश्वास और समर्पण साफ झलक रहा था। प्रतियोगिता के दौरान उनके प्रदर्शन की सराहना निर्णायकों और दर्शकों दोनों ने की। गौरतलब है कि खेलो इंडिया अस्मिता लीग भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से अन्य छात्राओं को भी खेलों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी। यह जीत न केवल रतनलाल स्कूल के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment