आज खेला जाएगा विमला देवी स्मृति में कृष्ण ब्लास्टर और गणेश टायर्स के मध्य मुकाबला

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। सड़क और शिक्षक जहां है, वहीं रहते है, लेकिन इनके बताए मार्ग पर चलने वाले अपनी मंजिल पर पहुंच जाते है, अपने कोच के मार्गदर्शन का अनुसरण करना चाहिए, जब आपको सफलता मिलेगी आपका प्रयास सार्थक होगा। उक्त विचार शहर के बीएसआई मैदान पर प्रमोद पटेल क्रिकेट अकादमी के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एक प्रयास संस्था के संचालक सन्नी सरदार ने कहे। इस मौके पर सह संचालक रजत मुंदडा, महेश कुमार आदि ने यहां पर मौजूद खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस मौके पर शहर की बेटिया यामनी सिंह का नर्मदापुरम अंडर-18 और सीनियर डिवीजन में शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने पर कोच आदर्श राय, अतुल कुशवाहा आदि ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था।
इस संबंध में प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शहर के बीएसआई मैदान पर प्रमोद पटेल क्रिकेट अकादमी की ओर से खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। यहां पर क्रिकेट शिविर का आयोजन भी किया गया है। जिसमें करीब 250 से अधिक बच्चे खेल का हुनर सीख रहे है। वहीं मैदान पर विमला देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार की सुबह कृष्णा ब्लास्टर और गणेश टायर की टीम के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। भीषण गर्मी के मध्य भी यहां पर बच्चों का उत्साह चरम पर है और 50-50 ओवर का मैच प्रतिदिन खेला जा रहा है। अकादमी के कोच आदर्श राय और अतुल त्रिवेदी आदि ने सोमवार को एक प्रयास संस्था की ओर से स्वागत सम्मान का आयोजन किया था।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment