कोरसर कोठार में खौफनाक वारदात: नाती ने लाठी से पीटकर की 80 वर्षीय बाबा की हत्या

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर कोठार में सोमवार दोपहर करीब 11 बजे एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां 80 वर्षीय रजई कोल की उनके ही नाती ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमप्रकाश कोल (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय संतोष कोल, ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब घर में केवल वह और उसके बाबा मौजूद थे। अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे।ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। वह अक्सर असामान्य व्यवहार करता था और कई बार लोगों पर हमला करने की कोशिश भी कर चुका था। आशंका है कि इसी के चलते उसने यह घातक कदम उठाया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।मौके पर उप निरीक्षक आर.के. वर्मा, सहायक उप निरीक्षक सतीश दीक्षित, राजेश मिश्रा, रमेश कोल एवं आरक्षक जितेंद्र तिवारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment