दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 133 वें एपिसोड का किया सामूहिक श्रवण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात’ का 133 वां एपिसोड रविवार को अंबाह क्षेत्र में हर दुकान हर घर में उत्साहपूर्वक सुना गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने तथा आमजन सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और महापुरुषों के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महात्मा बुद्ध, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और महात्मा गांधी के विचारों को आज भी प्रेरणादायी बताया।
प्रधानमंत्री ने ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह को भारत की सैन्य परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और स्वदेशी संगीत का अद्भुत संगम बताया। कार्यक्रम के बाद खुशी लाल ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला सशक्त जनसंवाद है, जो समाज में जागरूकता, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







