नगर में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकली,स्वस्ति वाचन से गूंजा नगर

SHARE:

सवांददाता- बसंत प्रजापत।
जगह जगह हुआ स्वागत, मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान,भोज का भी हुआ आयोजन।
भीकनगांव- भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा नगर में बैंड बाजे और डीजे की धुन पर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर सहभागिता की गई ।नगर भर में भगवान परशुराम के जयकारों व मुख्य चौराहों पर वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के पाठ से वातावरण आध्यात्मिक गया जिसे आमजन मंत्रमुग्ध हो सुनते रहे। शोभायात्रा में आगे बैंड बाजे पीछे समाजजन और बग्घी पर भगवान परशुराम के छायाचित्र के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। परशुराम चौक पर पूज कर शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए यात्रा बस स्टैंड, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, झिरन्या रोड़,सिनेमा चौक, कालका मंदिर होते हुए पुनः परशुराम चौक पर आकर शोभायात्रा का समापन हुआ।जिसके बाद भगवान परशुराम जी भव्य आरती की गई। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान पत्रकार संघ,किशोर शर्मा परिवार, मराठा समाज,तत्काल परिवार, डॉ कमलेश त्रिपाठी परिवार आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। परशुराम चौक पर 10वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को शिल्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।नगर परिषद में एल्डरमैन मंजू शुक्ला व खेमचंद शर्मा का भी स्वागत किया गया। जिसके बाद समाजजनों का भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष आनंद शर्मा,लालचंद शर्मा,खुशीराम शास्त्री,संतोष पंचोली, ओमप्रकाश त्रिपाठी,दिलीप जोशी, नप उपाध्यक्ष अखिलेश भार्गव,सीएमओ संजय कानूनगो, सुनील शर्मा
दीपाली चौबे, मंजू शुक्ला,महेश दुबे, गणेश शर्मा, नाना पुराणिक,संजय त्रिवेदी, पवन चौबे,हिमांशु अत्रे, प्रमोद शर्मा,अखिलेश शर्मा,योगेश शर्मा आदि समाजजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment