केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
घटिया उज्जैन जिले के तहसील मुख्यालय घटिया में स्थित अतिप्राचीन श्री हनुमंतधाम लवखेड़ी सरकार के प्रांगण में पंचदिवसीय पंचकुंडीय राम रामेती महायज्ञ का विशाल कलश यात्रा के साथ बीते कल से श्रीगणेश हुआ कलश यात्रा प्रातःनौ बजे लवखेड़ीधाम से संतों के सान्निध्य में प्रारंभ हुई जो नगर भ्रमण के पश्चात यज्ञ शाला पहुंची जहां यज्ञाचार्य जी ने षोडश पूजन, हेमाद्रि आदि के साथ देवताओं का आह्वान कर यज्ञ का श्रीगणेश करवाया, प्रतिदिन इक्कतीस ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कार्य करवाया जाएगा, उपरोक्त यज्ञ श्री श्री 1008 श्री सियाराम दास त्यागीजी महाराज के पावन सान्निध्य और जनसहयोग से संपन्न होने जारहा है ,यज्ञ में अनेकों साधु संतों की उपस्थिति रहेगी सामाजिक कार्यकर्ता और आश्रम से जुड़े नरेंद्रसिंह सोलंकी जलवा द्वारा बताया गया कि यज्ञ प्रातः 08 से 12 और संध्या 03 से 05 बजे के मध्य होगा आरती और प्रसाद वितरण संध्या 5:30 पर होगी यज्ञ की पूर्णाहुति 01 मई को देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा तथा विशाल भंडारे के साथ होगी प्रतिदिन रात्रि 08 बजे से संतों के प्रवचन संतवाणी और क्षेत्रीय भजन मंडलों के द्वारा भजन संध्या और संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा, आश्रम से जुड़े कार्यकर्ता भगवानसिंह राजपूत के द्वारा आयोजन में सम्मिलित होकर पूर्णतः सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रीय जनता जनार्दन और रामभक्तों से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







