सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी का आलम, एक्सरे मशीन पुरानी

SHARE:

दिलीप वर्मा।
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा-नेवरा शहर का प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इन दिनों अव्यवस्थाओं में नजर आ रहा है। जहां एक ओर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें गंदगी, और अधूरी सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई व्यवस्था पर सवाल, परिसर में फैली गंदगी
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। जगह-जगह कचरा और अस्वच्छ माहौल संक्रमण के खतरे को बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करती है।
अस्पताल के भीतर घूमते आवारा कुत्ते
सबसे हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर के अंदर तक आवारा कुत्ता घूमते नजर आया, कई मरीजों व परिजनों ने इस पर चिंता व्यक्त की।
अस्पताल से सटी पान दुकान, दो गेट और खिड़की की चर्चा
0अस्पताल की दीवार से सटी एक निजी पान दुकान संचालित होते देखी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दुकान के दो प्रवेश द्वार (एक सामने और एक पीछे) हैं और अस्पताल की ओर से खिड़की खोलकर सामान का आदान-प्रदान भी किया जाता है।
हमारे विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस दुकान से अनियमित/अवैध गतिविधियों की आशंका भी जताई है।
एक्स-रे मशीन 20 वर्ष पुराना, मरीजों पर अतिरिक्त बोझ
अस्पताल में मौजूद एक्स-रे मशीन और उपकरण पर्याप्त नहीं है। बताया जाता है कि यह मशीन लगभग 20 वर्ष पुरानी है। और आज की स्थिति में पूरी तरह से एक्सरे नहीं हो पा रहा।
इससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में लोगों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है।
स्वास्थ्य केंद्र जैसी महत्वपूर्ण संस्था में इस तरह की अव्यवस्थाएं न सिर्फ मरीजों की सुविधा बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती हैं। अब जरूरत है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तत्काल संज्ञान लेकर निरीक्षण करें और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें।
मरीजों ने कहा नियमित जांच, सब ठीक ठाक
इधर अस्पताल के वार्डो में भी हमारी टीम ने दबिश दी और मरीजों का हालचाल जाना, सभी वार्ड में अलग अलग उपचार हेतु भर्ती मरीजों ने कहा नियमित जांच होती है डाक्टर भी नियमित आते है, मरीजों ने कहा कि इलाज में कोई असुविधा नहीं है, सब ठीक ठाक है।
बीएमओ ने दी जानकारी
बीएमओ ने डा आशीष सिन्हा से पूछने पर उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई नियमित होती है, कोई अचानक गुटका आदि खाकर फेंक देते है,
जिसे भी सफाई कर्मी सफाई करते हैं।

उन्होंने अस्पताल से सती एक दुकान के पीछे गेट के संबंध में कहा कि अस्पताल में आए कई मरीज शायद चाय बिस्किट आदि लेने दुकान की खिड़की में जाकर लेते होंगे, किसी तरह के अवैध कारोबार की जानकारी उन्हें नहीं है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तत्काल उस खिड़की को बंद करने कहा गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई