दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
बिलासपुर दिनाॅक 21.04.2026 की रात्रि बैग स्वामी बस से उतरने के बाद शिवघाट के पास अपना बैग भूल गया था।सीसीटीव्ही के अवलोकन एवं तस्दीक बाद बैंग स्वामी को सौपा गया।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनाॅक 21.04.2026 की रात्रि करीबन 01.30 बजे शेख आलमगीर पिता शेख नजीर उम्र 27 साल पता हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का रहने वाला अपने ससुराल बिलासपुर आया था। बस से उतरने के बाद वह अपना बैग जिसमें सोने चांदी एवं कपड़ा रखा था, उसे भूलवश शिवघाट के पास छोड़कर चला गया था। रात्रि गस्त के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिलने पर बैग को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया एवं बैग मालिक की पतासाजी की गई, सीसीटीवी खंगालने के बाद बैग मालिक शेख आलमगीर पिता शेख नजीर उम्र 27 साल पता हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का होना पाया गया एवं उसे तलब कर बैग में लगा ताला खुलवाया गया, जिसने बताया कि बैग में करीब 03 लाख रूपये का सोना चांदी एवं कपडा है, जिसे सुरक्षित पाकर बिलासपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







