जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल हुई शकुंतला साहू

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। कसडोल विधानसभा क्षेत्र के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गबौद (कोदवा) में बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरें की भतीजी एवं स्व. किशनलाल घृतलहरें श्रीमति पुष्पा बाई की सुपुत्री निधि घृतलहरे के शादी हल्दी एवं आशीर्वाद समारोह में शामिल हुई पूर्व संसदीय सचिव एवं कसडोल विधानसभा की पूर्व विधायक शकुंतला साहू। इस अवसर पर पूर्व विधायक शकुन्तला साहू द्वारा वधू को नव दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुश्री सुमित्रा घृतलहरें अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार भाटापारा, श्रीमती शशि बंजारे जिला पंचायत सदस्य बलौदाबाजार श्रीमति पुष्पा बाई घृतलहरें गोविंद घृतलहरें श्रीमति सरिता घृतलहरें डागेश्वर घृतलहरें श्रीमति नेहा घृतलहरें श्रीमती लक्ष्मी सोनवानि श्रीमती कौशल्या सोनकेंवरे,श्रीमती रामप्यारी मार्कण्डेय श्रीमती संध्या बंजारे श्रीमती गोदावरी मांडले सहित पारिवारिकजन एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment