जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल की अध्यक्षता में समान्य सभा की बैठक सम्पन्न

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वर जिला पंचायत बलौदाबाजार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का लोकसभा में पारित न होने पर समान्य सभा में निंदा प्रस्ताव पारित
-भाटापारा में आज दोपहर 12 बजे से समान्य सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। समान्य सभा की बैठक का सुभारंभ अध्यक्ष के निर्देशनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल के द्वारा पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बैठक प्रारंभ कराए आयोजित समान्य सभा की बैठम में मुख्य रूप से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, क्रेड़ा विभाग, खाद्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन विभाग जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई, साथ ही बैठक में कई विभागों के प्रमुख अधिकारियों के स्थान पर प्रतिनिधियों के उपस्थित होने पर सभी जन प्रतिनिधियों के द्वारा नाराजगी जाहिर की गई एवं विभाग के प्रमुख अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिये गए।
जिला पंचायत समान्य सभा की बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा अंतर्गत जिला पंचायत के भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित महत्वपूर्ण संशोधनों का लोकसभा में पारित न हो पाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बी.जे.पी. के जिला पंचायत सदस्यों के द्वारा निंदा प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया और बी.जे.पी के सदस्यों के द्वारा निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर विरोध प्रदर्शन किये।
उक्त संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल ने कहा कि यह सर्वविदित है कि ये आवश्यक संशोधन मातृशक्ति को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होता किंतु इंडिया गठबंधन ने इसका विरोध कि या । भारतीय जनता पार्टी जहाँ महिला सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्पित है वहीं विपक्षी दलों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों को राष्ट्रहित से ऊपर रखकर न केवल महिलाओं के साथ छलावा किया है बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को भी ठेस पहुंचा ने का कार्य किया है।आयोजित समान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पनव साहू, ईशान वैष्णव, डॉ. मोहन लाल वर्मा, राजा जायसवाल, महेन्द्र मोनू साहू, अमर कुमार धुव, दामिनी कुंजाम, गायत्रि बरिहा, रवि बंजारे, सुनिता देवांगन, शैलेन्द्र बंजारे, संतोष वैष्णव एवं जनपद पंचायतों से आए अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें साथ ही जिला के कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई