कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के कैडर एवं ट्रेनिंग वर्कर बैठक 29 अप्रैल को

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय पोलिटिकल एडीटर

एमपी कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट राष्ट्रीय चेयरमैन आरपी गौतम प्रदेश प्रभारी भगवती चौधरी कैडर प्रोग्राम को सम्बोधित करेंगे
नयी दिल्ली भोपाल 27 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के मध्य प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी चार दिवसीय भोपाल दौरा एवं भ्रमण पर रहेंगे। जहां वह मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित एससी डिपार्टमेंट के कैडर मीटिंग एवं एससी ट्रेनिंग डिपार्टमेंट की बैठक में शिरकत करेंगे। जहां प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प में एआईसीसी एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम बतौर मुख्य अतिथि एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंहार, भगवती प्रसाद चौधरी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिसमे प्रद्रेश कार्यकारिणी एवं एससी डिपार्टमेंट के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में भाग लेंगे।
उक्त आशय की जानकारी एआईसीसी एससी डिपार्टमेंट के आफिस इंचार्ज जसवंत सिंह द्वारा जारी एक प्रोग्राम विज्ञप्ति में दी गई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर एवं मध्य प्रदेश एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी मीरजापुर से दिनांक 28 अप्रैल को सुबह हाबडा से इन्दौर तक चलने वाली क्षिप्रा एक्सप्रेस से मीरजापुर रेलवे स्टेशन से सुबह छः बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। सायं काल सात बजे वे भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रात्रि विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस में करेंगे। तदुपरांत 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कैडर कैम्प एवं ट्रेनिंग कैम्प की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए रायसुमारी करेंगे। उसके बाद 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे एआईसीसी एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट कैडर कैम्प एवं ट्रेनिंग कैम्प के लोगों को बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। श्री जसवंत सिंह ने आगे बताया है कि एक मई को मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित सिडृयूल प्रोग्राम में भाग लेंगे। श्री चौधरी एक मई को सायं काल सात बजकर चालीस मिनट पर भोपाल रेलवे स्टेशन से मीरजापुर के लिए अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस से रवाना होकर 2 भी को सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज छिऊकी रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग से मीरजापुर के लिए रवाना होंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment