थाना आनंदपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: 5 साल से लापता बालिका इंदौर से बरामद

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बालक – बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना आनंदपुर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई की गई।एक फरियादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर थाना आनंदपुर में अपराध क्रमांक 137/21 धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विगत 05 वर्षों से पुलिस द्वारा अपहृता बालिका एवं संदेही आरोपियों की तलाश हेतु मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में सतत प्रयास किए गए तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराई गई।अपहृता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 376, 366, 376(2), 506, 34 भादवि एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनुज प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपहृता के मित्रों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ की गई तथा सायबर सेल की सहायता से सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। सतत एवं प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप अपहृत बालिका को इंदौर से सकुशल दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी एवं सह-आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।
राधेश्याम पिता प्रभुलाल अहिरवार, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम गंजबासौदा, हाल बाणगंगा, इंदौर पहलवान सिंह पिता शुम्भा अहिरवार, उम्र 60 वर्ष, निवासी दीपनाखेड़ा, जिला विदिशा इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अनुज प्रताप सिंह, उनि गौरव रघुवंशी (सायबर सेल), प्र.आर. धर्मेन्द्र शर्मा, प्र.आर. दयाराम, आर. सोनू मीना, आर. दीपक रघुवंशी, आर. विजय शर्मा एवं महिला आर. पूजा चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत विदिशा पुलिस द्वारा वर्ष 2025–2026 में अब तक 411 से अधिक गुमशुदा/अपहृत बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है।
विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदगी की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई